खनिज मंत्रालय ने जारी किया आंनद एग्रो फूड्स प्राइवेट लिमिटेड से 50 करोड रुपए की वसूली करने के आदेश

छतरपुर
मध्यप्रदेश शासन खनिज साधन विभाग मंत्रालय भोपाल के अवर सचिव द्वारा आदेश क्रमांक 3834/772149/2022/12-1 भोपाल दिनांक 12/09/2022 को छतरपुर कलेक्टर के नाम से आदेश जारी करते हुए 50 करोड 09 लाख 17 हजार 794 रुपए की वसूली करने के आदेश जारी किए हैं!!

उल्लेखनीय है कि मेसर्स आनंदेश्वर एग्रो फूड्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा विगत वर्षों में छतरपुर जिले में रेत उत्खनन ठेका लिया गया था लेकिन कंपनी द्वारा टेंडर की नियम एवं शर्तों के मुताबिक किश्तें जमा नहीं कराई गई जिससे उक्त कंपनी का टेंडर निरस्त किया गया था लेकिन इस सबके बावजूद कंपनी द्वारा महीनों तक रेत उत्खनन का कार्य किया गया जिससे खनिज विभाग को करोड़ों का नुक़सान हुआ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *