नारियल तेल में मिलाए बस एक चीज बंद हो जाएगे बाल झड़ना और सफेद बाल काले हो जाएंगे

आज के वक्त में कई लोगों के बाल वक्त से पहले सफेद हो गए हैं। इतना ही नहीं बाल टूटना तो आम समस्या है। बाजार में सफेद बाल काले करने, बालों को टूटने से बचाने के लिए हजारों प्रोडक्ट मौजूद हैं। लेकिन किसी का भी इस्तेमाल फायदा नहीं पहुंचाता है। प्राकृतिक तरीके से बालों को ना सिर्फ सफेद होने से बचाया जा सकता है, बल्कि झड़ना भी बंद हो जाता है। नारियल के तेल में नींबू का रस मिलकर लगाने से सफेद बाल काला हो जाते हैं। इतना ही नहीं यह बालों को हेल्दी रखता है।

नारियल तेल में नींबू का रस मिलाकर लगाने से बाल होते हैं काले
अमूमन महिलाएं बालों में नारियल का तेल लगाती हैं। वो नींबू का भी इस्तेमाल करती हैं। जब बालों में रूसी की समस्या होती हैं तो वो नींबू का रस लगाती हैं। यह रूसी को खत्म कर देता है। लेकिन बहुत ही कम लोगों को पता है कि अगर नारियल तेल और नींबू के रस को मिलकर रेगुलर लगाया जाए तो सफेद बाल काले हो जाएंगे। इतना ही नहीं सफेद होने की प्रक्रिया भी बंद हो जाएगी।

बालों का सफेद होना रोका जा सकता है
मेलानोसाइट्स बालों के रोम में वर्णक कोशिकाएं होती हैं जो इसे रंग देती है। जब शरीर में मेलेनिन का प्रोडक्शन बंद हो जाता है तो बाल सफेद होने लगते हैं।  आनुवंशिकी और बढ़ते उम्र में बाल सफेद होते हैं। हालांकि बढ़ती उम्र के बाल को काला करना संभव नहीं है। लेकिन कम उम्र में अगर बाल  सफेद होते हैं तो उसकी प्रक्रिया को रोका जा सकता है।

बालों में आ जाते हैं प्राकृतिक कलर
सफेद बालों के लिए नारियल का तेल और नींबू का रस एक बेहतर संयोजन है। जो बालों को सफेद होने से रोक देता है। इसे उलट भी सकता है। हालांकि ज्यादातर केसेज में बालों में वही डार्कनेस नहीं आ पाती है, जो पहले रही होती है। लेकिन बाल पूरी तरह सफेद भी नहीं रह पाते और इनमें प्राकृतिक कलर आ जाता है।  

नारियल तेल और नींबू के रस का मिश्रण जब स्कैल्प पर लगाया जाता है तो घोल में पाए जाने वाले विटामिन और खनिज सीबम का निर्माण से स्कैल्प को साफ कर देते हैं। वे बेहतर ब्लड फ्लो बनाते हैं। जिससे बाल मुलायम और चमकदार बनते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *