राजस्थान के राजभवन में धार की कविता

धार
धार के अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त हास्य कवि संदीप शर्मा ने राजस्थान के राजभवन में काव्य पाठ किया ।वे राजभवन के आमंत्रण पर वहाँ गए थे । वहाँ महामहिम राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने संदीप शर्मा के काव्यपाठ का रसास्वादन किया । संदीप शर्मा ने अपनी बहुचर्चित “ हिन्दू “ कविता का पाठ किया ।

राज्यपाल महोदय ने कविता की सराहना की ।कक्ष में एक विचार उभर कर आया की कविता जा शीर्षक “ धर्म और प्रकृति “संदीप शर्मा ने महामहिम राज्यपाल को अपना परिचय राजा भोज के शहर के संदर्भ में दिया । इस अवसर पर संदीप शर्मा ने राज्यपाल महोदय से अपनी पारिवारिक पृष्ठभूमी पर भी चर्चा की । ज्ञातव्य है कि संदीप शर्मा पूर्व में भी उत्तराखंड के राजभवन में अतिथि के रूप में काव्य पाठ कर चुके है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *