संकल्प ग्रुप ऑफ कॉलेज में ‘यातायात शिक्षा क्यों जरूरी’ विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित

अनूपपुर
पुलिस प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार मध्यप्रदेश में निरंतर बढ़ रहे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु दिनांक 22.08.2022 से 28.08.2022 तक सड़क सुरक्षा जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक श्री अखिल पटेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन के निर्देशन मे दिनांक 27.08.2022 को यातायात पुलिस के द्वारा संकल्प ग्रुप ऑफ कॉलेज अनूपपुर में "यातायात शिक्षा क्यों जरूरी है" विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई, इसके उपरांत बेथल मिशन स्कूल में यातायात जागरुकता को लेकर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *