मलेरिया, डेंगू से बचाव जागरूकता रथ 100 गांवों में पहुंचेगी

जगदलपुर

एम्बेड-मलेरिया और डेंगू प्रचार रथ को कलेक्टर चंदन कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। गोदरेज-एम्बेड परियोजना फैमिली हेल्थ इंडिया कार्यक्रम के तहत संचालित जागरुकता रथ जगदलपुर नगर निगम क्षेत्र के साथ ही जिले के 100 गांवों में पहुंचेगी और लोगों को मलेरिया व डेंगू से बचाव के लिए जागरुक करेगी।

एम्बेड परियोजना का संचालन छत्तीसगढ़ राज्य के दो जिले बस्तर जिले के 100 गांवों और कोंडागांव जिले के 100 सबसे मलेरिया प्रभावित गांवों में नवंबर 2019 से गोदरेज और फैमिली हेल्थ इंडिया के द्वारा स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर किया जा रहा है। एम्बेड परियोजना के माध्यम से लोगो के व्यवहार में मलेरिया से बचने के उपायों और उपचार के संबंध में जन जागरूकता लाने के साथ, समय पर मलेरिया की जांच, सम्पूर्ण इलाज और लोगों को मच्छरों से बचाव के लिए जागरुक किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *