अब हिमाचल में मिला मंकीपॉक्स का संदिग्ध मरीज, कोई विदेश ट्रैवल हिस्ट्री नहीं

शिमला
देश में भी मंकीपॉक्स के मामले तेजी से सामने आने लगे हैं। बढ़ते मामले अब लोगों को डराने लगे हैं। इस बीच हिमाचल प्रदेश में एक व्यक्ति में मंकीपॉक्स के लक्षण मिले हैं। इससे स्वास्थ्य महकमा में हड़कंप मच गया है। मंकीपॉक्स की पुष्टि के लिए व्यक्ति का सैंपल पुणे स्थित लैब में भेजा गया है। स्वास्थ्य विभाग ने प्रेस रिलीज कर यह जानकारी दी है। व्यक्ति हिमाचल के बद्दी इलाके का रहने वाला है। उसमें 21 दिन पहले संक्रमण के लक्षण दिखे थे, हालांकि वो अभी रिकवर कर रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि एहतियात के तौर पर उन्हें आइसोलेशन में रखा गया है और आसपास के इलाकों में निगरानी की जा रही है।

अब तक चार मामलों की पुष्टि साथ ही ये भी कहा गया है कि उस व्यक्ति की विदेश यात्रा का कोई हिस्ट्री नहीं है। 27 जुलाई को देश में मंकीपॉक्स के चार मामले की पुष्टि हुई थी। जिसमें से तीन केरल से और एक दिल्ली से सामने आए थे। केंद्र सरकार ने शुक्रवार को लोकसभा में यह जानकारी दी थी।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *