जेपी नड्डा ने पंचायत चुनाव की जीत पर CM शिवराज और वीडी शर्मा को दी बधाई

भोपाल

प्रदेश में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा को मिली जीत से केंद्रीय नेतृत्व भी खुश हो गया है। जीत पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा को बधाई दी है। इस जीत के बाद दोनों ही नेताओं का कद जनता के बीच में और उभर कर सामने आया है।

जेपी नड्डा ने ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा की ‘मध्य प्रदेश त्रिस्तरीय चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत के लिए जनता का आभार एवं शिवराज सिंह चौहान और वीडी शर्मा व कार्यकर्ताओं को बधाई। यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार द्वारा किये जा रहे विकास कार्याे पर जनता की मोहर है’। नड्डा ने भाजपा की जीत का आंकड़ा भी इसमें बताया है। जिसमें उन्होंने बताया कि 51 जिला पंचायत में से 41 पर भाजपा के अध्यक्ष बने हैं। जबकि कांग्रेस के  8 और दो पर अन्य के जिला पंचायत अध्यक्ष बने हैं। कुल 313 जनपद पंचायतों में से भाजपा 227 में जीती है, कांग्रेस 64 और 21 पर अन्य जीते हैं। प्रदेश की 22 हजार 924 ग्राम पंचायतों में भाजपा ने 20 हजार 613 पर जीत हासिल की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *