ब्रैड…सबके साथ हंसी मजाक करना ही असली आंनद है…
आस्कर पुरस्कार विजेता अभिनेता ब्रैड पिट की नई फिल्म बुलेट ट्रेन अगले हफ्ते अमेरिका से पहले भारत में रिलीज होगी। ब्रैड पिट फिल्म निर्माता भी हैं और उनकी बनाई तीन फिल्में आस्कर में बेस्ट पिक्चर अवॉर्ड जीत चुकी हैं। ब्रैड पिट ने बताया कि बुलेट ट्रेन का नाम सुनकर ही रफ्तार और रोमांच की अनुभूति होती है और इस ट्रेन में अगर कोई किरदार कातिलों से घिर जाए तो इसकी शूटिंग का अनुभव तो वाकई रोचक रहा होगा? इस फिल्म के प्रचार के लिए हम सब एक साथ दुनिया घूमने निकले तो बहुत मजा आ रहा है। सबके साथ हंसी मजाक कर सकने के लिए इकट्ठा हो सकना ही असली आनंद है।
