IND vs WI: रोहित शर्मा बने ‘टी20 किंग’, महज दो दिन में तोड़ा मार्टिन गप्टिल का वर्ल्ड रिकॉर्ड

 नई दिल्ली
 
Rohit Sharma Record: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल को पछाड़ यह रिकॉर्ड अपने नाम किया है। मार्टिन गप्टिल ने महज दो दिन पहले स्कॉटलैंड के खिलाफ 40 रनों की पारी खेल रोहित शर्मा को पछाड़ा था, मगर अब एक बार फिर रोहित शर्मा टी20 किंग बन गए हैं। रोहित शर्मा ने यह रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 में हासिल किया। ब्रायन लारा स्टेडियम तारौबा में खेले जा रहे इस मुकाबले में मेजबान टीम के कप्तान निकलोस पूरन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है।

 
वेस्टइंडीज के खिलाफ इस मुकाबले में 21 रन बनाते ही रोहित शर्मा ने मार्टिन गप्टिल को टी20आई क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पछाड़ा। इसी के साथ भारतीय कप्तान इस फॉर्मेट में 3400 रन का आंकड़ा पार करने वाले पहले खिलाड़ी बने हैं। रोहित ने इस मुकाबले में अर्धशतक जड़ दिया है और वह अभी भी बल्लेबाजी कर रहे हैं।
 
मार्टिन गप्टिल- 3399

विराट कोहली- 3308

पॉल स्टर्लिंग- 2894

एरॉन फिंच- 2855

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *