प्रमुख सचिव श्री हजेला ने रोपा जामुन और आँवले का पौधा

भोपाल

अंकुर अभियान में 28 जुलाई से प्रदेश में प्रारंभ पौध-रोपण महा-अभियान के पहले दिन प्रमुख सचिव सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण श्री प्रतीक हजेला ने अपने निवास पर जामुन और आँवले का पौधा रोपा। उन्होंने विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों से भी पौध-रोपण करने की अपील करने के साथ वायुदूत-अंकुर एप पर पहली फोटो भी अपलोड की।

प्रमुख सचिव श्री हजेला ने बताया कि उन्होंने दोनों पौधों का चयन उनके औषधीय गुणों को देखते हुए किया है। जामुन में पोटेशियम, विटामिन, खनिज और एन्टी-ऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाये जाते हैं। इससे यह डायबिटीज, वजन नियंत्रित करने के साथ हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ाने और रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत करने में मददगार है। विटामिन-सी से भरपूर आँवला आयुर्वेद में महत्वपूर्ण औषधि च्यवनप्राश और त्रिफला का अभिन्न अंग है। श्री हजेला ने कहा कि औषधीय पौधों में नीम, जामुन, आँवला, अर्जुन, हर्र, बहेड़ा, कालमेघ, तुलसी, एलोवीरा, गिलोय आदि लगा सकते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *