सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रहा खेसारी लाल और काजल का पुराना गाना

भोजपुरी सिनेमा के मशहूर अभिनेता खेसारी लाल यादव  और काजल राघवानी  का पुराना गाना हाल ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस गाने का टाइटल ‘तोहरे कारनवा’  है, जिसमें खेसारी लाल और काजल को एक-दूजे संग प्रेम के रंग में रंगा हुआ देखा जा सकता है। ये गाना ‘बालम जी लव यू’ का है।

आगे बता दें कि खेसारी लाल इस गाने में काजल से शादी के सपने सजा रहे हैं। ये गाना सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रहा है, यही वजह है कि इस गाने को अब तक 26,716,266 व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने को Khesari Lal Yadav और Priyanka Singh ने गाया है। जबकि गाने के बोल Azad Singh ने लिखे हैं और Om Jha ने इसको संगीत से सजाया है। इस गाने को यूट्यूब पर Worldwide Records Bhojpuri नाम के चैनल ने अपलोड किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *