ओंकार अध्यक्ष व अफसर महासचिव चुने गए

रायपुर
ओंकार सिंह मूंदड़ को छत्तीसगढ़ एडवरटाइजिंग एजेंसी एसोसिएशन का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, साथ ही नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। कोरोना महामारी थमने के बाद सामान्य हुई स्थिति के बीच चुनाव अधिकारी दीपक जैन, संरक्षक शिवाजी मंथानी व अजय जैन ने चुनाव कराने का निर्णय लिया, जिसका सभी सदस्यों ने समर्थन किया। इस चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए सभी सदस्यों ने एक मत से अनुभवी ओंकार सिंह को सर्वसहमति से अध्यक्ष नियुक्त किया। एटवरटाइजिंग एजेंसीज एसोसिएशन आॅफ छत्तीसगढ़ के नव निर्वाचित अध्यक्ष ओंकार सिंह ने नई कार्यकारिणी गठित की। इस नई कार्यकारिणी में संरक्षक अजय जैन, दीपक जैन, शिवाजी मंथानी, महासचिव अफसर खान, उपाध्यक्ष अनूप वर्मा, सहसचिव विजय घोष, कोषाध्यक्ष हसन नकवी, जनसंपर्क अधिकारी विरेन्द्र शुक्ला के अलावा अन्य सदस्य इंदिरा जैन, अतुल जैन, प्रवीण देशलहरा, राजीव पाठक, राजेश दुग्गड एवं उमेश बंशी शामिल हैं।

होर्डिंग के लिए भी पांच सदस्यों की कमेटी गठित की गई है जिसमें मनमोहन पारख, शिवाजी मत्थनी, अजय जैन, दीपक जैन, एवं विजय देशमुख शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *