8 अगस्त को किन्नर महामंडलेश्वर ज्ञानवापी महादेव का करेंगी जलाभिषेक

जबलपुर
 अर्धनारीश्वर का अभिषेक मैं नहीं करूंगी तो कौन करेगा… मैं 8 अगस्त को बनारस के ज्ञानवापी महादेव मंदिर में जलाभिषेक करने जाऊंगी। यह कहना है पशुपतिनाथ अखाड़े की किन्नर महामंडलेश्वर हिमांगी सखी का। हिमांगी सखी को प्रथम किन्नर भागवताचार्य का सम्मान भी प्राप्त है।

किन्नर महामंडलेश्वर हिमांगी सखी ने कहा कि सावन का महीना अर्धनारीश्वर देवाधिदेव महादेव का होता है। ऐसे में इस पवित्र महीने में वो आठ अगस्त को बनारस स्थित विश्वेश्वर ज्ञानवापी महादेव का जलाभिषेक करने हर हाल में जाएंगी। भले ही इसके लिए उनको जेल जाना पड़े या उनकी जान चली जाए।

हिमांगी सखी ने कहा कि वे जबलपुर से करीब दो दर्जन किन्नर-साथियों और अन्य संतों के साथ बनारस के लिए रवाना होंगी। इस मौके पर सावन माह के अंतिम सोमवार के दिन वृंदावन से भी 800 संत वाराणसी पहुंचेंगे। हम सभी लोग बनारस के गंगाघाट से गंगाजल लेकर कांवड़-यात्रा के रूप में विश्वेश्वर ज्ञानवापी महादेव का जलाभिषेक करने जाएंगे। इस दौरान हमको प्रशासन ने रोकने का प्रयास किया, तो हम वहीं अनशन पर बैठ जाएंगे। कोई भी ताकत धार्मिक स्वतंत्रता के हमारे अधिकारों का हनन नहीं कर सकता।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *