विधायक,कलेक्टर, निगमायुक्त सहित सामाजिक संगठनो के प्रतिनिधियो ने किया वृक्षारोपण

जिले में हरियाली अवावस्या के दिन शांतिधाम गनियारी में किया वृहद स्तर पर वृक्षारोपण
सिंगरौली

आजादी के 75 वें वर्ष पर मनाए जा रहे अमृत महोत्सव के तहत जिले भर  पर्यावरण संरक्षण तथा वृक्षारोपण को बढ़ावा देने के लिए  हरियाली अवावस्य के दिन  जिले भर में अंकुर अभियान के वृहद स्तर पर वृक्षारोपण किया जा रहा है। अभियान का सुभारंभ सिंगरौली विधानसभा के विधायक श्री राम लल्लू बैस, कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना, आयुक्त नगर निगम श्री आर.पी सिंह के द्वारा शांति धाम गनियारी में वृक्षारोपण कर किया गया।साथ ही शहर के कई सामाजसवियो समाजिक संगठनो के साथ साथ नर्मदा सेवा संस्थान, मॉ स्वा सहायता समूह के सदस्यो द्वारा भी शांतिधाम में पहुचकर वृक्षा रोपण किया गया। तत्पश्चात वृक्षारोपण के फोटोग्राफ अंकुर एप पर अपलोड किया गया।

 इस अवसर पर विधायक श्री वैश्य ने कहा कि पौधा लगाना बड़े पुण्य का कार्य है जहा हमे संतुलित पर्यावरण प्राप्त होता है। इस अभियान में संक्रिय भागीदारी सुनिश्ति करते हुये अधिक से अधिक लोग जुड़कर अंकुर अभियान को सफल बनाये। उन्होने शहरवासियो से अपील किया कि कम से कम एक एक पौधा अनिवार्य रूप से लगाये। इस अवसर पर कार्यपालन यंत्री नगर निगम व्ही.पी उपाध्याय पूर्व पार्षद डी.एन शुक्ला, वरिष्ट समाजसेवी अर्जुन दास गुप्ता, नीरज चौबे, आनंद, विवेक त्रिपाठी सहित नगर निगम सहायक यंत्री रत्नाकर गजभिये, एस.एन द्विवेदी, उपयंत्री अनुज सिंह, जन अभियान परिषद के समन्वयक राजकुमार विश्वकर्मा, स्वच्छता निरीक्षक जे.के सिंह, संतोष तिवारी, आशीष शुक्ला,सीटाडेला प्रबंधक रावेन्द्र सिंह, समाजसेवी प्रीता गुर्जर,सुषमा बर्मा के द्वारा वृक्षारोपण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *