खुशीलाल आयुर्वेद संस्थान में फिजियोलॉजी विषय पर राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम

भोपाल

भोपाल के खुशीलाल आयुर्वेद संस्थान में शरीर क्रिया विज्ञान (फिजियोलॉजी) विषय पर 6 दिवसीय राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम एक अगस्त से शुरू हो रहा है। प्रशिक्षण में देश के विभिन्न आयुर्वेद महाविद्यालय के टीचर्स शामिल होंगे।

आयुर्वेद संस्थान के प्राचार्य डॉ. उमेश शुक्ला ने बताया कि भोपाल के संस्थान को यह प्रशिक्षण करने का मौका मिलना गर्व की बात है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयुष मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित आयुर्विज्ञान योजना से किया जा रहा है। प्रशिक्षण में टीचर्स को तकनीक की जानकारी दी जायेगी। प्रशिक्षण कार्यक्रम में देशभर के 14 ख्याति-प्राप्त विशेषज्ञ व्याख्यान देंगे और चयनित शिक्षकों को प्रेक्टिकल करा कर जानकारी देंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *