विधानसभा अध्यक्ष ने शोक संतप्त परिवारों से की मुलाकात

शोकाकुल परिजनों को बंधाया ढ़ाढस

रीवा
विधानसभा अध्यक्ष श्री गिरीश गौतम ने देवतालाब विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में शोक संतप्त परिवारों के घर पहुंचकर मुलाकात की तथा शोकाकुल परिजनों को ढ़ाढ़स बंधाया। श्री गौतम ने अलौहा में स्व. रामकिशोर विश्वकर्मा के दुखद निधन पर दुख व्यक्त किया तथा उन्हें श्रृदांजलि दी।

विधानसभा अध्यक्ष ने बैजला में हुब्बलाल उपाध्याय के निवास पहुंचकर उनकी पत्नी के दुखद निधन पर शोक प्रकट किया। उन्होंने करह में ददई यादव के निधन पर तथा तेंदुआ में गुलाब सिंह के पिता जी के निधन पर दुख प्रकट किया। श्री गौतम ने बहेराडाबर में रामलखन सिंह के पिता जी के निधन पर तथा गोंदरी अंबिकाराम में संतमणि जायसवाल के परिवार में हुए दुखद निधन पर उनके घर पहुंचकर शोक संवेदना प्रकट की तथा शोकाकुल परिजनों को ढ़ाढ़स बंधाया। इस दौरान शिवपूजन शुक्ल, सुरेन्द्र सिंह चंदेल, पुष्पेन्द्र गौतम सहित स्थानीय रहवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *