आल इंडिया फेंसिंग रैंकिंग प्रतियोगिता में रायपुर की रीबा ने जीता कांस्य पदक

रायपुर
नई दिल्ली में आयोजित खेलो इंडिया महिला फेंसिंग लीग एवं रैंकिंग प्रतियोगिता के एपी इवेंट में रायपुर की रीबा ने छत्तीसगढ़ को कांस्य पदक दिलवाने में कामयाब रही। तीसरा स्थान हासिल करने पर रीबा को 30 हजार रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया।

रीबा ने पूल मैच में नीलिमा गौर हरियाणा को 5-0 से हराया। दूसरे मुकाबले में उत्तर प्रदेश की महक सिंह को 5-1 से हराया, हरियाणा की मुस्कान यादव को 5-2 से हराया। महाराष्ट्र की विला प्रशांत को 5-0 से हराया। रीबा ने एकमात्र मुकाबला पुल में मणिपुर की चिंगलबी से 3-5 से हार गई। नाकआउट 32 में हुए मुकाबले में रीबा ने हरलीन कौर को 15-06 से हराया। नाक आउट टाप-16 राउंड में रीबा ने अमीषा बेन नानजीभाई चौधरी को नजदीकी मुकाबले में 15-14 से हराया। क्वार्टर फाइनल में रीबा ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में ओशिनी को 15-14 से हराकर सेमीफाइनल में स्थान पक्का किया। सेमीफाइनल में रीबा का मुकाबला आमी सूरी से हुआ। इस मुकाबले में भी रीबा ने कड़ा मुकाबला दिया पर 14-15 के अंतर से मुकाबला हार गई और कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *