जनपद अध्यक्ष पद हेतु भाजपा समर्थित प्रत्याशी के जीत पर भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

जयसिंहनगर
हाल ही में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में आज दिनांक जनपद पंचायत जयसिंहनगर अध्यक्ष पद हेतु जनपद सदस्य चुनाव में भाजपा समर्थित ग्राम गजनी की निवासी श्रीमती मालती सिंह जी 15 वोटों के साथ जनपद अध्यक्ष पद हेतु चयनित हुईं। जबकि विपक्ष में सिरोही से छक्के लाल सिंह 10 वोटों के साथ इस चुनावी  दांव में अपनी पराजय स्वीकार की। वहीं उपाध्यक्ष पद हेतु ग्राम रेउन्सा पोंडी से भाजपा समर्थित श्रीमती रक्षा शिबू सिंह ने 14 वोटों से जीत हासिल की जबकि विपक्ष में खड़े टिहकी से श्री राजेश तिवारी को 11 वोट ही मिले।

भारतीय जनता पार्टी समर्थित प्रत्याशियों के अध्यक्ष उपाध्यक्ष दोनों पदों पर मिली इस ऐतिहासिक जीत पर भाजपा मंडल जयसिंहनगर के सभी कार्यकर्ताओं ने हार्दिक शुभकामनाएं व्यक्त किए हैं। उपयुक्त प्रत्याशियों की जीत हेतु भाजपा मंडल जयसिंह नगर की ओर से मंडल अध्यक्ष के आवाहन पर सभी कार्यकर्ताओं ने इन प्रत्याशियों के पक्ष में प्रारंभ से ही चुनावी रणनीति तैयार कर अथक मेहनत और प्रयास किए हैं परिणाम स्वरूप जनता के आशीर्वाद से भारतीय जनता पार्टी ने समर्थित प्रत्याशियों द्वारा जनपद अध्यक्ष उपाध्यक्ष चुनाव में जनता का आशीर्वाद प्राप्त कर विजय प्राप्त की।

 जिसमे मुख्य रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष राम नारायण पांडे पूर्व जिला उपाध्यक्ष अरुण गौतम पूर्व मंडल अध्यक्ष दिलीप पयासी पूर्व मंडल अध्यक्ष यमुना प्रसाद मिश्रा भाजपा नेता राजेंद्र द्विवेदी मंडल उपाध्यक्ष दिवाकर देवा पयासी मंडल उपाध्यक्ष रावेंद्र छोटू शर्मा किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रमा कांत तिवारी  युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शेषमणि पाल युवा मोर्चा महामंत्री सत्य ब्रत पांडे सह सोशल मीडिया प्रभारी शांतनु मिश्रा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष उत्तम तिवारी किसान मोर्चा मंडल महामंत्री राकेश गुप्ता करकी युवा मोर्चा राहुल द्विवेदी हीरा लाल पाल किसान मोर्चा पूर्व जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र पांडे एवम सभी भाजपा कार्य कर्ता उपशिथित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *