संचार सेवाओं के विस्तार की परियोजना स्वीकृति से सेवाएँ होंगी आसान, रोजगार भी बढ़ेंगे

भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने केंद्रीय मंत्री-मंडल द्वारा ऐसे ग्रामों जो वर्तमान में 4 जी सेवाओं से अछूते हैं वहाँ यह सेवाएँ पहुँचाने के लिए 26 हजार 316 करोड़ रूपए लागत की परियोजना स्वीकृति पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार माना है।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में संचार और विकास के परस्पर संबंध का महत्व समझते हुए यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। इस निर्णय से ग्रामीण क्षेत्रों में नेटवर्क सेवा सुदृढ़ होगी ही, साथ ही तकनीक के साथ जुड़ जाने से आवश्यक और जनहितकारी सेवाओं का लाभ भी ग्रामीण उपभोक्ताओं को तेजी से मिलना सुनिश्चित हो जाएगा। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि स्वीकृत परियोजना से देश के 2 जी और 3 जी कनेक्टिविटी वाले हजारों गाँवों को 4 जी में अपग्रेड करना संभव होगा। आत्म-निर्भर भारत की 4 जी तकनीक का उपयोग होने से अनेक सेवाओं का प्रदाय आसान होगा और रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *