प्राथमिकता से सुनिश्चित करेंगे किसान कल्याण : मुख्यमंत्री चौहान

भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से आज निवास पर भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधि मंडल ने भेंट की। प्रतिनिधि मंडल ने राज्य शासन के मूंग खरीदी सहित अन्य किसान हितैषी निर्णयों के लिए मुख्यमंत्री चौहान का आभार व्यक्त करते हुए उनका अभिनंदन किया। प्रतिनिधि मंडल ने किसानों के कल्याण के संबंध में सुझाव-पत्र सौंपा।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि राज्य सरकार ने किसानों के आर्थिक उन्नयन के लिए अनेक कदम उठाए हैं। भविष्य में भी प्राथमिकता के साथ किसान-कल्याण सुनिश्चित किया जाएगा। मुख्यमंत्री चौहान ने भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि प्रदेश के किसानों के हित में संचालित योजनाओं की सतत समीक्षा का क्रम भी जारी रहेगा। मुख्यमंत्री चौहान से भेंट करने वालों में भारतीय किसान संघ के अध्यक्ष कमल सिंह आंजना, क्षेत्र संगठन मंत्री महेश चौधरी, प्रदेश इकाई के महामंत्री चंद्रकांत गौर, प्रांत संगठन मंत्री मनीष शर्मा और अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *