आजादी का अमृत महोत्सव: ITBP के जवानों ने 12 हजार फीट की ऊंचाई पर लहराया तिरंगा, लोगों से की ये अपील

लद्दाख
देश में आजादी का अमृत महोत्सव चल रहा है। पूरा देश आजादी के रंगों में रंगता जा रहा है। इस बीच भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवानों ने लद्दाख में आजादी के अमृत महोत्सव समारोह के तहत 12 हजार फीट की ऊंचाई पर तिरंगा लहराया। साथ ही सभी जवानों ने नागरिकों से स्वतंत्रता के 75वें वर्ष के जश्न के रूप में मनाने के लिए 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों में झंडा फहराने का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *