जिले के 7 जनपद पंचायत अध्यक्ष पद चुनाव परिणाम में भाजपा ने 5 पर जित दर्ज कराई

धार
धार जिले के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 13 जनपद पंचायत हैं जिसमे  से बुधवार को 7 जनपद पंचायत पर अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद हेतु चुनाव हुए । भाजपा ने 7 अध्यक्ष पद में से 5 अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज कराई। शेष 6 जनपद पंचायत परिणाम गुरुवार को चुनाव के बाद घोषित होंगे।

भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव यादव ने बताया कि भाजपा अधिकृत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को निर्वाचित होने पर बधाई यह जीत  भाजपा वरिष्ठ नेता जनपद पंचायत चुनाव प्रभारियों के कुशल संगठक व भाजपा कार्यकर्ताओं की जीत हैं।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि जनपद अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज कर निर्वाचित हुए  वह इस प्रकार है-  बदनावर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आशा कुंवर प्रहलाद सिंह सौलंकी,कुक्षी जनपद पंचायत अध्यक्ष छगन सिंह बघेल, निसरपुर जनपद पंचायत निर्विरोध अध्यक्ष श्रीमती शर्मीला कन्हैयालाल चौहान,डही जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शांति राजेंद्र चौहान,उमरबन जनपद पंचायत अध्यक्ष लाल विभोर वास्केल निर्वाचित हुए है। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *