दिल्ली में मंकीपॉक्स का एक और संदिग्ध केस, सभी राज्यों में अलर्ट

नई दिल्ली
भारत में मंकीपॉक्स की बीमारी का खतरा बढ़ता जा रहा है। राजधानी दिल्ली में एक और संदिग्ध केस मिला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली के लोकनायक अस्पताल में मंगलवार को मंकीपॉक्स के लक्षण वाले एक और संदिग्ध मरीज को भर्ती किया गया है। यह मरीज अस्पताल की इमरजेंसी में बुखार और त्वचा पर दानों के लक्षण के साथ आया था। मरीज को फिलहाल आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है।
 

बताया गया कि संदिग्ध मरीज गाजियाबाद से तेज बुखार और शरीर पर दाने की समस्या लेकर आया था। डॉक्टरों की टीम मरीज की निगरानी कर रही है। बुधवार को उसका सैंपल जांच के लिए पुणे के लैब में भेजा जा सकता है। बतााया जा रहा है कि संदिग्ध मरीज 20 दिन पहले मुंबई की यात्रा करके लौटा है। इससे दो महीने पहले वह फ्रांस की राजधानी पेरिस गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *