ऊर्जा मंत्री तोमर ने विभिन्न योजनाओं में हितग्राहियों को बाँटे स्वीकृति-पत्र

भोपाल

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने उपनगर ग्वालियर के पात्र हितग्राहियों को सरकार की विभिन्न योजनाओं में हाथठेला और कामकाजी महिलाओं के कार्ड, आयुष्मान कार्ड, पेंशन स्वीकृति-पत्र और राशन की पात्रता पर्ची वितरित की। उन्होंने कहा कि किसी जरूरतमंद की सेवा से बडा कोई पुण्य नहीं होता। प्रदेश सरकार हर जरूरतमंद को सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।

ऊर्जा मंत्री तोमर ने सभी हितग्राहियों की समस्याएँ सुनी और उनके निराकरण के लिए निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को आगाह किया कि समस्याओं का निराकरण समय-सीमा में करें, इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

मंत्री तोमर ने कहा कि ग्वालियर में विकास की यात्रा निरंतर जारी है। अस्पतालों को सुदृढ़ बनाया जा रहा है। जहाँ आवश्यकता है वहाँ नये अस्तपाल खोले जा रहे हैं। साथ ही घर के नजदीक ही सभी को नि:शुल्क इलाज की सुविधा मिले इसके लिये संजीवनी क्लीनिक संचालित हैं। जरूरत अनुसार नए संजीवनी क्लीनिक भी खोले जा रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *