कौशांबी सपा कार्यालय को शत्रु संपत्ति घोषित किया

कौशांबी
 मुख्यालय स्थित समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के दफ्तर पर बुलडोजर की कार्यवाही का खतरा मड़राने लगा है। दरअसल जिन जमीन पर सपा कार्यालय बनकर तैयार है, वह जमीन सपा नेता शबीह हैदर उर्फ मीनू ने साल 17 वर्ष पूर्व लोहिया ट्रस्ट को निःशुल्क दान कर दी थी। बताया जा रहा है कि पिछले दिनों प्रशासनिक कार्यवाही में सपा नेता के पिता मोहम्मद रजा हैदर की बेश कीमती जमीनों को शत्रु संपत्ति (Enemy Property) घोषित कर दी है। प्रशासनिक कार्यवाही की भनक लगते ही सपा नेताओं मे हड़कंप की स्थिति है। जिला अध्यक्ष सपा ने कार्यवाही के खिलाफ आंदोलन की बात कही है।

बीजेपी सरकार में भूमाफिया निशाने पर है। सरकार के निर्देश के क्रम में जनपद स्तर पर सरकारी जमीनों को कब्जा मुक्त कराने की कवायद तेजी पकड़ चुकी है। हाल के दिनो में सपा नेता शबीह हैदर पर गैंगेस्टर की कार्रवाई कर करीब 2 करोड़ 90 लाख की संपत्ति को कुर्क कर सरकार ने अपने कब्जे मे ले लिया था। इसके बाद तहसील प्रशासन ने मुख्यालय स्थित बेश कीमती जमीनों की जांच शुरू कराई। नायाब तहसीलदार की अगुआई मे गठित राजस्व टीम ने जमीनों की जांच कर शत्रु संपत्ति का चिह्निकरण किया।

पाकिस्तान जा चुके व्यक्ति की निकली जमीन चकबंदी अधिकारी ने अदालती प्रक्रिया के तहत शत्रु संपत्ति की जमीनों कर कब्जा करने वाले 147 लोगो को नोटिस जारी कर जमीन के दस्तावेज तलब किया। करीब एक माह की जांच प्रक्रिया के दौरान सपा नेता शबीह हैदर उर्फ मीनू के पिता मोहम्मद रजा हैदर की नाम कराई गई जमीन पड़ोसी देश पाकिस्तान जा चुके आंगा हैदर की पाई है।

सपा नेताओं ने कहा, करेंगे आंदोलन नायाब तहसीलदार विनीत पांडेय ने बताया, चकबंदी अधिकारी की आख्या के अनुसार मोहम्मद रजा हैदर के कब्जे के 13 गाटा भूमि शत्रु संपत्ति की पाई गई।इनके भूअभिलेखीय दस्तावेज उच्चाधिकारियों को भेजे गए है। आदेश के क्रम में बुलडोजर कार्यवाही के जाएगी। कार्यवाहक सपा जिलाध्यक्ष दयाशंकर ने बताया, उनके दफ्तर से किसी तरह की छेड़छाड़ की गई तो वह आंदोलन की राह पर मजबूर होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *