हरित महोत्सव पर विभिन्न प्रजाति के वृक्षारोपण, राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की रही सक्रिय भूमिका

अमरपाटन
उच्च न्यायालय जबलपुर के निर्देशन पर आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत  हरित महोत्सव मनाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत सिविल न्यायालय अमरपाटन द्वारा शासकीय महाविद्यालय अमरपाटन में वृक्षारोपण का कार्य किया गया। यह कार्यक्रम संयुक्त रूप से सिविल न्यायालय अमरपाटन और राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के साझा सहयोग से संपन्न हुआ। जिसमें सिविल न्यायालय से श्रीमती मंदाकिनी जी भी उपस्थित रही। उन्होंने महाविद्यालय को विभिन्न प्रजातियों के लगभग 30 वृक्षो का वृक्षारोपण महाविद्यालय में कराया। श्रीमति मंदाकिनी जी ने बताया कि यह कार्यक्रम उच्च न्यायालय जबलपुर के निर्देशन और मार्गदर्शन में संपन्न किया जा रहा है।

इस अवसर पर डॉ एसएन मिश्र, प्रोफेसर अशोक कुमार त्रिपाठी, डॉ श्रीकांत शुक्ल, डॉ साधना मंडलोई, डॉ शशिकांत सिंह, प्रोफेसर सतीश पाठक, प्रोफ़ेसर अनुष्का सिंह,  पंकज सेन, श्रीमती अल्का सिंह, श्रीमती रचना पांडेय और महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भागीदारी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *