स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी व हिन्दी माध्यम स्कूल का मामला उठा विधानसभा में

रायपुर
विधानसभा में मंगलवार को स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी व हिन्दी माध्यम स्कूल में  शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति, कितने स्कूल प्रदेश में खोले गये है, इनमें कितने पद, किस संवर्ग के स्वीकृत, भरे व रिक्त है तथा कितने स्कूलों में नवीन भवन का निर्माण किया गया है तथा कितने में पुराने भवनों की मरम्मत की गई है? का मामला उठा।

विधायक आशीष कुमार छाबड़ा सवाल किया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में स्वामी आत्मानंद  स्मृति अंग्रेजी माध्यम एवं हिंदी माध्यम स्कूलों में कितने शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति पर नियुक्ति की गई है जानकारी देवें? बेमेतरा जिले से कितने शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति स्वामी आत्मानंद  स्मृति स्कूलों के लिए अन्यत्र जिलों में की गई है, प्रतिनियुक्ति पर नियुक्ति शिक्षकों के स्थान पर बेमेतरा जिले के ग्रामीण अंचल में शिक्षकों की नियुक्ति हेतु क्या कदम उठाए गए है।

आदिम जाति विकास मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने बताया कि प्रश्नाधीन अवधि तक प्रदेश में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम एवं हिंदी माध्यम स्कूलों में 2300 शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति पर नियुक्ति की गई है। बेमेतरा जिले से 35शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति अन्य जिलों के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों में की गई है। सीधी भर्ती तथा पदोन्नति के माध्यम से प्रतिपूिर्त करने का प्रयास किया जा रहा है।

विधायक रजनीश कुमार सिंह ने राजस्व मंत्री से सवाल किया कि प्रदेश में कितने स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम के स्कूल खोले गये है, इनमें कितने पद, किस संवर्ग के स्वीकृत, भरे व रिक्त है तथा कितने स्कूलों में नवीन भवन का निर्माण किया गया है तथा कितने में पुराने भवनों की मरम्मत की गई है? इन स्कूलों में अध्यनरत् बच्चों को हिंदी माध्यम स्कूलों में अध्यनरत बच्चों से क्या-क्या अतिरिक्त सुविधाएं दी जा रही है?

मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने बताया कि प्रददेश में 247 स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम के स्कूल खोले गये है। जिनमें प्राचार्य संवर्ग के 247 पद स्वीकृत, 182 भरे गए तथा 65 पद रिक्त है। इसी प्रकार व्याख्याता संवर्ग के 4205 पद स्वीकृत, 2376 भरे व 1829 रिक्त, शिक्षक संवर्ग के 2195 पद स्वीकृत, 1222 भरे व 973 रिक्त, सहायक शिक्षक संवर्ग के 2213 पद स्वीकृत 1255 भरे व 958 पद रिक्त है तथा गैर शिक्षकीय संवर्ग के 2534 पद स्वीकृत किए गए जिनमें 1465 पद भरे गए व 1069 पद रिक्त है।

शासन स्तर से नवीन भवन स्वीकृत नहीं किया गया है, 177 स्कूलों में पुराने भवनों की मरम्मत की गई है। इन स्कूलों में अध्यनरत बच्चों को स्मार्ट क्लास, उत्कृष्ट प्रयोगशाला, उत्कृष्ट  पुस्तकालय, खेल मैदान, कम्प्यूटर प्रयोगशाला, उत्कृष्ट  शिक्षक आदि की सुिवधाऐं दी जा रही है। उक्त  सुविधाऐं इन शालाओं में अध्यनरत हिन्दी माध्यम के बच्चों को भी उपलब्ध कराई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *