मुर्शीदाबाद पुलिस स्टेशन में धमका, 2 पुलिसकर्मियों समेत 3 घायल

मुर्शीदाबाद
पश्चिम बंगाल के मुर्शीदाबाद स्थित बहरामपुर पुलिस स्टेशन के गोदाम में धमाके की खबर सामने आई है। इस धमाके में दो पुलिसकर्मियों समेत 3 लोग घायल हुए हैं। इन सभी लोगों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि धमाके की असल वजह अभी सामने नहीं आ सकी है, मामले की जांच की जा रही है। यह घटना सोमवार को दोपहर 1 बजे हुई है। हादसे में एक एएसआई, एक कॉन्स्टेबल, एक वॉलंटियर घायल हो गया है। मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि गन पाउडर से धमाके का खतरा बहुत अधिक होता है। मामले की जांच चल रही है। जो लोग घायल हुए हैं उन्हें मुर्शीदाबाद मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *