कंचनपुर के पास हुआ भीषण सड़क हादसा तेज रफ्तार पिकअप वाहन पलटी 29 लोग हुए घायल

मैहर
जिले के अमरपाटन से होकर गुजरने वाली नेशनल हाइवे 30 में आज फिर एक बड़ा हादसा हुया ।नादन थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव के पास ये हादसा हुया ।रीवा जिले के नई गढ़ी के निवाशी केवट परिवार पिकप वाहन में सवार होकर मैहर मां शारदा के दर्शन को जा रहे थे तभी सुबह करीब तीन बजे पिकप वाहन अनियत्रित होकर सड़क से दूर जाकर पलट गया ।इस हादसे में 29 लोगो को चोट आई जिंसमे 8 कि हालत गंभीर है।

सभी घायलों को सामूदायिक स्वस्थ क्रेंद अमरपाटन लाया गया ।जिंसमे से आठ लोगो की हालत गंभीर होने पर रीवा मेडिकल कालेज रेफर किया गया जहा उनका उपचार चल रहा ।मालवाहन पिकप वाहन में चालक समेत 35 लोग सवार थे जो एक मासूम का मुंडन संस्कार कराने शारदा धाम जा रहे थे लेकिन मैहर से 20 किलोमीटर पहले ही हादसे का शिकार हो गए । हादसे की बजह  ड्राइवर को नींद लग जाने के बजह बताई जा रही हालकि चालक भी घायल हुआ है। घायलों में ज्यादातर महिलाएं है। चार बच्चे भी घायल हुए है ।पुलिस मामले की जांच कर रही ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *