नागरिक विद्युत अपव्यय को रोकें और बचाएँ बिजली : मंत्री पटेल

भोपाल
किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल ने आम जनता से बिजली का अपव्यय रोकने की अपील की हैं। उन्होंने कहा कि पुराने जमाने में कहा जाता था कि "बिन पानी सब सून" और आज स्थिति यह है कि "बिन बिजली सब सून"। बिजली के महत्व को समझें और बिजली के अपव्यय को रोकें, क्योंकि बिजली की बचत भी बिजली के उत्पादन के बराबर ही महत्वपूर्ण है। मंत्री श्री पटेल सोमवार को हरदा जिला पंचायत के सभाकक्ष में ऊर्जा विभाग के "उज्ज्वल भारत उज्ज्वल भविष्य" अभियान के कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

कृषि मंत्री श्री पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का गौरव बढ़ा है। देश का बिजली उत्पादन गत 8 वर्षों में लगभग 2 गुना हो गया है। साथ ही देश प्रदेश में कृषि उत्पादन भी तेजी से बढ़ा है। मंत्री श्री पटेल ने कहा कि केंद्र सरकार ने आयुष्मान भारत, स्वच्छ भारत अभियान तथा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना जैसे कार्यक्रम प्रारंभ कर देश के आर्थिक एवं सामाजिक विकास को गति दी है। जल जीवन मिशन से हर घर नल से स्वच्छ जल की आपूर्ति का सपना साकार हुआ है।

एनटीपीसी के सहायक महाप्रबंधक श्री विजय कानूनगो ने उज्ज्वल भारत उज्ज्वल भविष्य अभियान और बिजली महोत्सव की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गत वर्षो में विद्युत क्षेत्र में सरकार की उपलब्धियों को प्रदर्शित करने के लिए यह अभियान प्रारंभ किया गया है। कार्यक्रम में श्री अमर सिंह मीणा, श्री सुरेंद्र जैन के साथ जिला पंचायत के नवनिर्वाचित सदस्य उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *