आज सदन में विपक्ष ने रेडी टू ईट फूड सप्लाई का मामला सदन में उठाया

रायपुर
 छत्‍तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन रेडी टू ईट फूड सप्लाई का मामला सदन में उठा। बीजेपी विधायक सौरभ सिंह ने रेडी टू ईट फूड सप्लाई का मामला उठाते हुए कहा, आंगनबाड़ी केंद्रों में अप्रैल महीने में रेडी टू ईट फूड की सप्लाई नहीं हुई। महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया ने कहा कि महिला स्व सहायता समूह की हाईकोर्ट में लगी याचिका की वजह से सप्लाई नहीं हो सकी है। बीजेपी ने सदन की कमेटी से इस मामले की जांच कराए जाने की मांग की। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा, रेडी टू ईड फूड सप्लाई में भी अब माफिया घुस गए हैं। सदन में इस मामले पर जमकर शोर शराबा हुआ। संसदीय कार्यमंत्री रविंद्र चौबे ने कहा, अगर जांच की आवश्यकता होगी आगे निर्णय लिया जाएगा।

बीजेपी विधायक सौरभ सिंह ने पूछा, हाईकोर्ट ने ये भी आदेश दिया था कि जिन-जिन समूहों का अनुबंध खत्‍म नहीं हुआ है उनकी सप्लाई जारी रहेगी। अनिला भेड़िया ने कहा, ऐसे समूहों से बीज निगम ने सप्लाई जारी रखा है। इन समूहों से रेडी टू ईट फूड की सप्लाई की जा रही है।

सौरभ सिंह ने कहा कि हाईकोर्ट ने रेडी टू ईट फूड के ट्रांसपोर्टेशन का जिम्‍मा महिला स्व सहायता समूह को देने का आदेश दिया है। ट्रांसपोर्टेशन 13 रुपए की दर से किया जाना है, लेकिन बीज निगम 3 रुपए की दर तय कर रहा है। सरकार ने अपने एक जवाब में ये बताया है कि ट्रांसपोर्टेशन के लिए एक दूसरी कंपनी से अनुबंध किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ एग्रो फूड प्राइवेट लिमिटेड इसका अनुबंध कर रहा है। दो बातें एक साथ कैसे हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *