अलीगढ़: नौकरी देंगी 18 कंपनियां, 915 पद खाली, सेवायोजन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

अलीगढ़
शिक्षित बेरोजगारों के लिए खुशखबरी है। देश की 18 बड़ी कंपनियों के प्रतिनिधि वाक एंड इंटरव्य के माध्यम कुल 915 रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए अलीगढ़ आएंगे। इसके लिए 27 जुलाई को राजकीय आइटीआइ परिसर में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, राजकीय आइटीआई एवं कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित रोजगार मेले में कंपनियों की तरफ से उनके प्रतिनिधि चयनित बेरोजगारों को स्थल पर ही आफर लैटर वितरित करेंगे।

ऐसे करें आनलाइन आवेदन
जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि इच्छुक पंजीकृत अभ्यर्थी सेवायोजन पोर्टल (sewayojan.up.nic.in) पर आनलाइन आवेदन करें। ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने सेवायोजन पोर्टल पर पंजीकरण नहीं कराया है, वे शीघ्र ही पोर्टल पर पंजीकरण करा लें। केवल आनलाईन पंजीकृत अभ्यर्थी ही प्रतिभाग कर सकते है।

ये कंपनियां आएंगी
अमास स्किल वेंचर्स प्रा. लि. गाजियाबाद के द्वारा (इग्लो इंडिया हरियाणा, हानून टैक्नोलाजी हरियाणा, एस्काट ट्रैक्टर्स हरियाणा), इकोम एक्सप्रेस लि. गुडगांव, अबिलिटीज इंडिया पिस्टन एंड रिंग्स लि. गाजियाबाद, ब्राइटफ्यूचर आर्गनिक हर्बल्स एंड आयोर्वेदिक प्रा.लि. लखनऊ, हिमालयान मैनपावर सर्विसेस, पुखराज हेल्थ केयर प्रा. लि.. जीफोरएस सिक्योर सोल्यूशन इंडिया प्रालि गुड़गाँव, टाटा स्ट्राईव स्किल डवलपमेंट सेंटर अलीगढ़, होली हर्बस पंजाब, विजन इंडिया प्रा.लि. अलीगढ, हंंस सोलर रिनेवल इनर्जी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड बुलन्दशहर आदि।

रिक्त पदों का विवरण
सोलर मार्केटिंग एंड सर्विस, अप्रेंटिशिप, डिस्टिक हेड, ब्लाक हेड, टैक्निकल ट्रेनी, प्रोडक्शन एसोसिएट, सिक्योरिटी गार्ड, कंप्यूटर आपरेटर, सेल्स, वेलनेस एडवाइजर आदि के पदों पर हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, परस्नातक, आइटीआई, डिप्लोमा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

ये रखें ध्यान
सभी आवेदित अभ्यर्थी अपने साथ पंजीयन कार्ड (एक्स-10), समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्रों की फोटो एवं मूल प्रति, फोटो आईडी, दो फोटो एवं रिज्यूम लेकर अवश्य लाएं। रिक्तियों का विस्तृत विवरण सेवायोजन पोर्टल पर देखा जा सकता है। किसी भी जानकारी अथवा असुुविधा होने पर सेवायोजन कार्यालय या दूरभाष नंबर 0571-2403304 व 9639188583 पर संपर्क करें। रोजगार मेले की तैयारियों को अंतिम रूप देेने के लिए अधिकारी जुट गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *