सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों का निराकरण सर्वोच्च प्राथमिकता से करें

कलेक्टर रत्नाकर झा ने टीएल की बैठक में विभागीय कार्याें की समीक्षा की

डिंडौरी
कलेक्टर रत्नाकर झा ने सभी अधिकारियों को सीएम हेल्पलाईन की शिकायतों का निराकरण सर्वाेच्च प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाईन की शिकायतों का निराकरण लेवल-1 एवं लेवल-2 पर ही संतुष्टिपूर्वक दर्ज करना सुनिश्चित करें। कलेक्टर  झा ने सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही बतरने वाले अधिकारियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर झा सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में उक्त निर्देश दिए।

इस अवसर पर मुख्यकार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अंजू अरूण कुमार, एसडीएम डिंडौरी  बलवीर रमण, एसडीएम शहपुरा श्रीमती काजल जावला, संयुक्त कलेक्टर सुश्री रजनी वर्मा, जिला समन्वयक सर्व शिक्षा अभियान  राघवेन्द्र मिश्रा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. रमेश मरावी, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती मंजूलता सिंह, जिला योजना अधिकारी  ओ.पी. सिरसे सहित जिला एवं जनपद स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

कलेक्टर  झा ने जिले में किसानों के लिए उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिले में उर्वरकता की कमी होने पर तत्काल मांग पत्र भेजने को कहा। उन्होंने कहा कि जिले में उर्वरक की कालाबाजारी नहीं होनी चाहिए। उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों के विरूद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कलेक्टर  झा ने पुष्कर धरोहर समृद्धि अभियान, जाति प्रमाण पत्र अभियान, दुग्ध डेयरी, हेरीटेज मदिरा ईकाई, संबल योजना, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना, आयुष्मान भारत कार्ड और प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के प्रगति की समीक्षा की। कलेक्टर श्री झा ने जिले के सभी स्कूलों और आंगनबाडी केन्द्रों में नल एवं विद्युत कनेक्शन की साप्ताहिक प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने स्कूलों और आंगनबाड़ी केन्द्रों में नल एवं विद्युत कनेक्शन प्रदान करने के कार्याें को पूर्ण करने केे निर्देश दिए।
    
कलेक्टर  रत्नाकर झा ने ’’हर-घर तिरंगा’’ अभियान के तहत लोगों को अपने-अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए हैं। यह अभियान 11 अगस्त से 17 अगस्त 2022 तक लगातार संचालित होगा। इसमें सभी नागरिको की भागीदारी सुनिश्चित रहेगी। कलेक्टर  रत्नाकर झा ने कहा कि ’’हर-घर तिरंगा’’ अभियान के तहत जिले के सभी शासकीय/अशासकीय कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। सभी शासकीय सेवकों और विद्यार्थियों सहित सभी नागरिकों को अपने-अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराना होगा। उन्होंने ग्राम स्तर पर ’’हर-घर तिरंगा’’ अभियान में उचित मूल्य की दुकानों, स्कूलों, आंगनबाड़ी केन्द्रों, पंचायत भवनों सहित सभी कार्यालयों और घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *