सोनाक्षी सिन्हा के बोल्ड लुक ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अक्सर अपने किलर लुक्स से फैंस को इंप्रेस करती हैं। दबंग गर्ल का बिंदास एटीट्यूड पर तो फैंस हमेशा  ही फिदा रहते हैं। हाल ही में सोनाक्षी ने इंस्टा पर एक सिजलिंग तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में सोनाक्षी व्हाइट बिकिनी में नजर आ रही हैं। इस बिकिनी टॉप के साथ हसीना ने व्हाइट शैडेड सीक्वेंस का श्रग कैरी किया है जो उनके लुक को सुपर स्टनिंग बना रहा है। न्यूड मेकअप उनके लुक में चार चांद लगा रहा है। सोनाक्षी की इस तस्वीर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।  सोनाक्षी इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। जहीर इकबाल संग सोनाक्षी के प्यार के चर्चे हर तरफ छाए हुए हैं। कई बार दोनों की शादी की खबरें भी सामने आ चुकी हैं।  काम की बात करें तो सोनाक्षी जल्द ही 'डबल एक्सएल' में नजर आएंगी। इस फिल्म में वह एक्ट्रेस हुमा कुरैशी और जहीर इकबाल के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा उनके पास आदित्य सरपोतदार की Kakuda भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *