क्रिकेटर नाथन लियोन ने एम्मा से रचाई शादी

कैनबरा
ऑस्ट्रेलियाई टीम के स्टार स्पिनर नाथन लियोन ने अपने जीवन में एक नए सफर की शुरुआत की है. 34 साल के लियोन ने अपनी लॉन्ग टाइम पार्टनर एम्मा मैकार्थी के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं. ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने  अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीर शेयर कर इस बात की जानकारी दी. शेयर की गई तस्वीर में एम्मा खूबसूरत वेडिंग गाउन और लियोन ब्लैक कलर की टक्सीडो सूट के साथ सफेद शर्ट पहने दिखाई दिए.

पिछले पांच सालों से एम्मा को डेट कर रहे लियोन ने एक रोमांटिक समारोह में उनसे शादी की. इस दौरान एम्मा और लियोन के परिवार से जुड़े सदस्य और दोस्त मौजूद रहे. रिपोर्ट्स के मुताबिक लियोन और एम्मा की सगाई 2021 में हुई थी, जब एम्मा को वेडिंग फिंगर में एक खूबसूरत हीरे की अंगूठी पहने हुए देखा गया था.

लंका के खिलाफ हालिया सीरीज में थे टीम का हिस्सा

ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर ने हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में अपना 438 वां विकेट लिया था. इसके साथ ही लियोन टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले प्लेयर्स की सूची में टॉप-10 में आ गए थे. यह लियोन के लिए एक यादगार क्षण रहा क्योंकि साल 2011 में गॉल में ही उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना पहला विकेट लिया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *