महाराष्ट्र: ट्रेनी एयरक्राफ्ट क्रैश, 22 साल की महिला पायलट घायल

मुंबई
महाराष्ट्र के पुणे में ट्रेनी विमान हादसे का शिकार हो गया है। इस हादसे में पायलट घायल हो गई है। बताया जा रहा है कि विमान हादसे में महिला पायलट घायल हो गई है। पुलिस ने बताया कि ट्रेनी विमान सिंगल सीटर था। पीटीआई के मुताबिक, पुलिस अधिकारी ने बताया कि ये घटना इंदापुर तहसील के कदबनवाड़ी में सुबह करीब साढ़े 11 बजे हुई। पुलिस ने बताया कि एक निजी विमानन स्कूल से संबंधित विमान ने पुणे के बारामती हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी। अधिकारी ने कहा कि घायल पायलट का नाम भावना राठौड़ है। विमान हादसे में पायलट को मामूली चोटें आई हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में विमान क्षतिग्रस्त हो गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *