अमरपाटन भाजपा मंडल अध्यक्ष धीरेन्द्र द्विवेदी की प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा से खास मुलाकात

अमरपाटन
नगर के भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र द्विवेदी ने भोपाल प्रवास के दौरान भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। माननीय प्रदेश अध्यक्ष ने मंडल अध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। ज्ञात हो कि अमरपाटन में 13 जुलाई को संपन्न हुए पार्षद पद के चुनाव के वार्ड क्रमांक 01 से भाजपा प्रत्याशी के रूप में प्रविता धीरेंद्र द्विवेदी मैदान पर थे।  20 जुलाई को आए परिणाम में अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी सरला गौतम को पछाड़ते हुए जीत हासिल की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *