यूपी में शिक्षकों के समायोजन का इंतजार खत्म, इस डेट को योगी सरकार जारी करेगी आदेश

 प्रयागराज
 
यूपी में योगी सरकार ने राजकीय माध्यमिक स्कूलों में सरप्लस शिक्षकों के समायोजन को लेकर आदेश जारी होने की डेट घोषित कर दी है। शिक्षकों का समायोजन आदेश 16 अगस्त को जारी होगा। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से समायोजन की समय-सारिणी अपर निदेशक राजकीय केके गुप्ता ने शनिवार को जारी की।

जिला विद्यालय निरीक्षक 25 जुलाई तक सरप्लस शिक्षकों का चिह्नाकंन एवं छात्र संख्या के अनुपात में विषयवार शिक्षकों की आवश्यकता की सूचना संबंधित मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक को भेजेंगे। संयुक्त शिक्षा निदेशक 28 जुलाई तक उपलब्ध सूचना का सत्यापन करेंगे। सत्यापन के बाद सरप्लस शिक्षकों की सूचना समायोजन के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर 30 जुलाई तक प्रदर्शित की जाएगी। उसके बाद सरप्लस शिक्षकों से डेडिकेटेड ई-मेल के माध्यम से पांच अगस्त तक ऑनलाइन विकल्प पत्र लिए जाएंगे। आवेदन पत्रों को संयुक्त शिक्षा निदेशक को छह अगस्त को भेजा जाएगा। संयुक्त शिक्षा निदेशक समायोजन का प्रस्ताव अपर शिक्षा निदेशक राजकीय को दस अगस्त तक भेजेंगे और उसके बाद 16 अगस्त को समायोजन जारी हो जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *