25 जुलाई को राजधानी में सामुहिक हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे पेंशनर

रायपुर

छत्तीसगढ़ राज्य संयुक्त पेंशनर्स फेडरेशन के आव्हान पर मध्यप्रदेश सरकार के द्वारा प्रेषित 34 प्रतिशत महंगाई राहत देने के लम्बित प्रस्ताव पर सहमति देने की मांग को लेकर 25 जुलाई को मोती बाग के पास सुभाष स्टेडियम के सामने हनुमान मंदिर के समक्ष हनुमान चालीसा का सामुहिक पाठ कर भगवान से मन्दबुद्धि छत्तीसगढ़ सरकार को सद्बुद्धि देने प्रार्थना करेंगे।

छत्तीसगढ़ राज्य सँयुक्त पेन्शनर फेडरेशन के अध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव तथा फेडरेशन से जुड़े छत्तीसगढ़ पेन्शनर कल्याण संघ के प्रांताध्यक्ष डॉ डी पी मनहर, पेन्शनर एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के प्रांताध्यक्ष यशवन्त देवान, छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेंशनर्स कल्याण संघ के प्रांताध्यक्ष आर पी शर्मा, भारतीय राज्य पेंशनर महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष जयप्रकाश मिश्रा एवं छत्तीसगढ़ पेन्शनर समाज के अध्यक्ष ओ पी भट्ट ने पेंशनरो से आग्रह किया है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुचकर सामुहिक हनुमान चालीसा पाठ के कार्यक्रम को सफल बनाकर छत्तीसगढ़ सरकार को माँगपूर्ती करावें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *