जलाभिषेक से करेंगे अनिश्चितकालीन आंदोलन का आगाज 25 से

जगदलपुर

छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा, छत्तीसगढ़ शालेय शिक्षक संघ के प्रांताध्यक्ष वीरेंद्र दुबे, नवीन शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विकास राजपूत ने बताया कि ब्लॉक व जिला मुख्यालयों में 25 जुलाई को शिव मंदिर में डीए और एचआरए की कामना के साथ जलाभिषेक कर प्रदेश भर के कर्मचारी, अधिकारी व शिक्षक अनिश्चितकालीन आंदोलन का आगाज करेंगे। उन्होने कहा कि सामूहिक नेतृत्व व निष्पक्ष बैनर में आंदोलन की घोषणा का व्यापक असर हो रहा है, शासन-प्रशासन को अनिश्चितकालीन आंदोलन की सूचना दी जा चुकी है, प्रदेश भर से कर्मचारी, अधिकारी व शिक्षक अनिश्चितकालीन आंदोलन में जाने की सूचना दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *