डुमना एयरपोर्ट से कोलकाता के लिए फिर विमान सेवा

जबलपुर
 जबलपुर-कोलकाता के बीच बंद उड़ान सेवा को पंख लग गए। डुमना एयरपोर्ट से विमान ने फिर से कोलकाता के लिए उड़ान भरी। डुमना एयरपोर्ट पर आयोजित एक समारोह में केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने हरी झंडी दिखाकर कोलकाता फ्लाइट को रवाना किया। नई दिल्ली से केंद्रीय मंत्री वर्चुअल रूप से इस कार्यक्रम से जुड़े। केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि जबलपुर, मध्य प्रदेश की न्यायिक राजधानी है। यहां कई पर्यटक स्थल हैं। औद्योगिक रूप से भी जबलपुर मध्य भारत का मुख्य केंद्र है। कोलकाता के लिए वायुसेवा शुरू होने से व्यापार और उद्योग को नई गति मिलेगी। कार्यक्रम में केंद्रीय नागरिक विमानन राज्य मंत्री वीके सिंह, राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा भी वर्चुअली शामिल हुए। डुमना एयरपोर्ट में लोकसभा के मुख्य सचेतक सांसद राकेश सिंह, कैंट विधायक अशोक रोहाणी, सिटी बंगाली क्लब के अध्यक्ष सुब्रत पाल उपस्थित थे।

हवाई सुविधा का विस्तार आवश्यक-

सांसद सिंह ने कहा कि उनका शुरू से ही हवाई सुविधा के विस्तार का प्रयास रहा है। शहर में औद्योगिकीकरण के साथ पर्यटन की दृष्टि से भी हवाई सेवाओं के विस्तार की आवश्यकता रही है। उन्होंने कहा कि नागरिक विमानन मंत्री सिंधिया ने मेरे आग्रह पर कोलकाता के लिए पुन: वायुसेवा प्रारम्भ की है। जिले में बड़ी संख्या में बांग्लाभाषी परिवार निवास करते हैं। बड़ी संख्या में लोग व्यापार हेतु कोलकाता जाते हैं। जिनकी लंबे समय से मांग थी कि जबलपुर से कोलकाता के लिए वायुसेवा प्रारंभ की जाए। उन्होंने स्पाइस जेट के अधिकारी अजय सिंह के प्रति आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *