कृषि विश्वविद्यालय में 328 ने लगवाए प्रिकॉशन डोज

रायपुर

छत्तीसगढ़ राज्य में कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में भारत के आजादी के अमृत महोत्सव के तहत विश्वविद्यालय के सामुदायिक भवन में प्रात: सुबह 10 बजे से नि:शुल्क प्रिकॉशन (बूस्टर) डोज टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया।

नि:शुल्क प्रिकॉशन डोज टीकाकरण शिविर में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक, प्राध्यापक, तकनीकी स्टाफ एवं महाविद्यालय में अध्ययनरत स्नातक, स्नातकोत्तर एवं पी.एस.डी. के छात्र-छात्राओं, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक के साथ-साथ विश्वविद्यालय अवासीय परिसर के रहवासी तथा जोरा एवं लाभांडी के नागरिकों ने भाग लिया एवं बूस्टर डोज लगवाये। इस एक दिवसीय नि:शुल्क शिविर में लगभग 328 लोगो ने बूस्टर डोज लगवाए। शिविर के अंत में अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ (मेजर) जी के श्रीवास्तव ने स्वस्थ एवं परिवार कल्याण विभाग के कर्मचारियों, स्टाफ नर्स एवं सभी स्वयंसेवकों को सफल आयोजन हेतु बधाई दी। इस अवसर पर कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठात डॉ. के.एल. नंदेहा उपस्थित थे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पी.एल. जॉनसन एवं डॉ. सुबुहि निषाद तथा राष्ट्रीय सेवा योजना छात्र एवं छात्रा इकाई के स्वंय सेवको ने सक्रिय भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *