एक बार फिर शुरू हुई अमरनाथ यात्रा

बालटाल
 बादल फटने के बाद अचानक आई बाढ़ में कई लोगों की जान जाने के बाद चार दिन से गांदरबल जिले में बालटाल मार्ग पर निलंबित की गई अमरनाथ यात्रा मंगलवार को फिर से शुरू हो गई। अधिकारियों ने बताया कि तीर्थयात्रियों का एक नया जत्था बालटाल आधार शिविर से तड़के गुफा मंदिर के लिए रवाना हुआ।

 

अमरनाथ गुफा के पास 8 जुलाई को बादल फटने पर हुई भीषण बारिश के कारण अचानक बाढ़ आने से कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 30 से अधिक लोग अब भी लापता हैं। पहलगाम मार्ग पर अमरनाथ यात्रा सोमवार को शुरू कर दी गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *