अशासकीय अस्थायी पद हेतु आवेदन 10 तक आमंत्रित

महासमुंद
अनुसूचित जनजाति तथा अन्य परम्परागत वन निवासी (वन अधिकारों की मान्यता) अधिनियम 2006 एवं नियमों के प्रभावी सुचारू क्रियान्वयन हेतु  जिला स्तर तथा चिन्हित अनुभाग स्तर पर वन अधिकार प्रकोष्ठ में जिला परियोजना समन्वयक एवं क्षेत्रीय कार्यकर्ता की नियुक्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए है। उक्त पद अशासकीय एवं पूर्णत: अस्थायी होंगे एवं निर्धारित तथा नियत की गई अवधि के लिए सीमित होंगे।

इच्छुक आवेदनकर्ता निर्धारित प्रपत्र पूर्ण कर आवश्यक दस्तावेज सहित स्वयं सत्यापित कर 10 जुलाई 2022 तक संबंधित जिला मुख्यालय के सहायक आयुक्त आदिवासी कार्यालय में जमा कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए इसी कार्यालय से सम्पर्क स्थापित कर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *