चाक चौबंद व्यवस्था के साथ मतदान दल मतदान केन्द्रों के लिए हुए रवाना

सिंगरौली
राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सिंगरौली जिले  के जनपद पंचायत चितरंगी में पंचायती राज्य व्यवस्था के तहत विभिन्न पदों पंच, सरपंच, जनपद सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य के लिए तीसरे चरण में 7 जुलाई को संपन्न होने वाले मतदान के लिए 6 जुलाई को मतदान दलों को चाक चौबंद व्यवस्था के साथ जिला प्रशासन के अधिकारियों ने मतदान केन्द्रों के लिए रवाना किया।, कलेक्टर श्री राजीव रजन मीना, प्रेक्षक श्री दिनेश चन्द्र सिंधी ,पुलिस अधीक्षक बीरेन्द्र कुमार सिंह, अपर कलेक्टर डी.पी बर्मन उपखण्ड अधिकारी चितरंगी विकास सिंह ने मतदान दलों को शुभकामनाएं देकर शासकीय उतकृष्ट विद्यालय चितरंगी से विशेष वाहनो द्वारा उनके मतदान केन्द्रो की ओर रवाना किया गया। इस दौरान मतदान दल के सदस्यों में भारी उत्साह था ।

आज प्रातः  प्रातः 7  बजे से उपखण्ड अधिकारी चितरंगी  के निर्देशन में एवं तहसीलदार जान्हवी शुक्ला के देखरेख में सामग्री वितरण की प्रक्रिया प्रारंभ की गई। सभी जोनल अधिकारियों एवं मतदान दलों को कक्ष आवंटित कर व्यवस्थित रूप से मतदान सामग्री उपलब्ध कराई गई। जिसकी मतदान दलो ने सराहना की। मतदान सामग्री वितरण के प्रारंभ से लेकर अंतिम दल के रवाना होने तक वरिष्ठ अधिकारी मौके पर उपस्थित रहे। वही मतदान दलों के साथ तैनात पुलिस बल की ब्रीफिंग भी की गई।  मतदान दलो को सामग्री वितरण के दौरान किसी भी प्रकार की समस्यां न हो इसके लिए मास्टर ट्रेनर, सहायक रिटर्निग आफीसर के द्वारा दलों का मार्गदर्शन दिया जा रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *