पीएम मोदी पहुंचे वाराणसी, अक्षय पात्र मेगा किचन का किया शुभारंभ

वाराणसी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी पहुंच चुके हैं। यहां वह सबसे पहले एलटी कॉलेज पहुंचे और यहां अक्षय पात्र मेगा किचन का शुभारंभ किया। इस किचन में प्राइमरी स्‍कूलों में पढ़ने वाले बच्‍चों के लिए मिड-डे मील तैयार किया जाएगा। इस मौके पर सीएम योगी आदित्‍यनाथ और राज्‍यपाल आनंदीबेन भी मौजूद रहे।

हेलिकॉप्‍टर से पहुंचे पीएम मोदी वाराणसी पहुंच चुका है। रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर पहुंचे। अखिल भारतीय शिक्षा समागम का उद्घाट्न करेंगे। नई शिक्षा नीति पर शिक्षकों और छात्राओं से चर्चा करेंगे। कुछ देर बाद वह एलटी कॉलेज में बच्‍चों से संवाद करेंगे और अक्षय पात्र मेगा किचन का उद्घाटन करेंगे।

पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने वाराणसी दौरे को लेकर ट्वीट भी किया। उन्होंने 2 बजे अक्षय पात्र मिड डे मील किचन का उद्घाटन करने की जानकारी देते हुए बताया कि एक लाख लोगों के लिए भोजन तैयार करने की क्षमता वाले किचन से कई छात्रों को फायदा मिलेगा। इसके बाद शाम 4 बजे काशी में 1800 करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे।

ऐतिहासिक काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर के बाद PM मोदी अब वाराणसी को पावन पथ के तौर पर दूसरा तोहफा देने जा रहे हैं। काशी में हर साल होने वाली विभिन्न धार्मिक यात्राएं 102 मंदिरों से होकर गुजरती हैं। पावन पथ धार्मिक पर्यटन सर्किट इन्हीं मंदिरों को कवर करते हुए गुजरेगा। इनमें अष्टविनायक, विनाकया, द्वादश ज्योर्तिलिंग यात्रा, अष्ट भैरव, नवगौरी यात्रा शामिल हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *