उर्फी ने फिर चलाई कपडों पर कैंची, कॉलर से नीचे का हिस्सा देख हो जाएंगे शर्म से पानी-पानी

उर्फी जावेद को फैशन से किस कदर प्यार हैं ये तो आप जानते ही हैं। तभी तो खुद के कपडों के साथ एक्सपेरीमेंट करने का कोई मौका ये हसीना हाथों से जाने नहीं देतीं। इस बार भी उर्फी की डिजाइनर ने कैंची का कमाल दिखाया और उर्फी के कपड़ों को इस डिजाइन से काटा कि कॉलर के नीचे हिस्सा देख आप शर्म से पानी-पानी ना हो जाएं तो कहना। उर्फी जावेद  को बुधवार के दिन फिर से मुंबई की सड़कों पर स्पॉट किया गया जहां उनका अतरंगी अंदाज देख हर कोई दंग रह गया। उर्फी जावेद बुधवार को मुंबई के अंधेरी इलाके में स्पॉट हुईं जहां उनका ड्रेसिंग सेंस देख हर कोई दंग रह गया। इस बार उर्फी ने कॉलर के नीचे से कटी हुई ड्रेस पहनी और खूब सुर्खियां लूटी। उर्फी ने शॉर्ट ड्रेस पहनी थी और इसी ड्रेस उनके डिजाइनर ने एक दम अलग ही बना दिया। उर्फी जावेद का ये रूप देख मुंबई की सड़कों पर भी ट्रैफिक लगना शुरू हो गया और लोग उन्हें ही निहारने लगे।  उर्फी जावेद का नाम हाल ही में मोस्ट सर्च एशियन की लिस्ट में शामिल हुआ है। खास बात ये है कि इस लिस्ट में उर्फी ने कियारा आडवाणी से लेकर जाह्नवी कपूर तक को पीछे छोड़ दिया है। यानि कि कियारा और जाह्नवी से ज्यादा उर्फी को लोगों ने इंटरनेट पर सर्च किया। हालांकि इस पर काफी सेलेब्स ने रिएक्ट भी किया ता और कुछ लोगों ने तो इस पर आपत्ति भी जताई जिसके बाद उर्फी जावेद ने इस पर रिएक्शन देते हुए कहा था कि वो लोग मुझे इसके लायक नहीं मानते जो उस लिस्ट में है भी नहीं।  वैसे बिग बॉस ओटीटी में नजर आईं उर्फी जावेद इन दिनों वाकई खूब सुर्खियों में रहती हैं। अब उर्फी एक म्यूजिक वीडियो रिलीज होने जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *