गोबर फेंकने गई महिला के ऊपर पड़ोसी ने किया प्राणघातक हमला

अमरपाटन
एक महिला के ऊपर प्राणघातक हमला तब कर दिया गया जब वह अपने निजी जमीन मे घर से गोबर फेंकने जा रही थी मामला सतना जिले के अमरपाटन अंतर्गत ग्राम भदवा केमलहा टोला की है। जहां एक महिला 5 जुलाई 2022 की सुबह लगभग 8 बजे घर से थोड़ा आगे निकल कर अपनी जमीन पर गोबर फेंकने गई। तभी पड़ोसी दिलीप तिवारी के द्वारा गोबर फेंकने से मना किया।

तब महिला ने कहा यह तो मेरी जमीन है तभी दिलीप तिवारी गाली गलौज करते हुए डंडे से सिर में ताबड़तोड़ हमला कर दिया। तभी राजीव यह कहते हुए आया कि और मारो साथ ही गाली गलौज किया एवं पीठ पर लाठी से मारा। आरोपियों के साथ बिहारी लाल तथा संजीव तिवारी भी मौजूद रहे। अचानक हमला देख नीरज मिश्रा एवं प्रदीप मिश्रा आकर किसी तरह बीच-बचाव कर बचाया। आरोपी दिलीप ने चारों लोग यह कहते हुए कि इस बार बचा दिए दोबारा फेंकने आए तो जान से खत्म कर देंगे कहते हुए अपने घर की तरफ चला गया। महिला के सिर में गंभीर चोटें आई। जिसे आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमरपाटन ले जाया गया। जहां चिकित्सक की निगरानी में टांके लगाए गए। पुत्र देवांशु को भी सिर में चोट लगी है जिसकी शिकायत ताला थाना अंतर्गत मकुंदपुर चौकी में दी गई। फिलहाल पुलिस इस मामले की कार्यवाही कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *