जामुन के साइडिफेक्ट से रहना है दूर तो न खाएं ये चीजें

जामुन अपने मीठे स्वाद के साथ-साथ कई औषधीय गुणों से भरपूर है। इसे इसे ब्लैक प्लम या जावा प्लम के नाम से भी जाना जाता है। जामुन में आयरन, विटामिन सी, फाइबर,फास्फोरस,मैग्नीशियम फोलिक एसिड और एस्टिंजेंट गुण होते हैं। जो हेल्थ को कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं। जामुन खाने से मोटापा कम होता है, पेट दर्द, डायबिटीज, गठिया, पेचिस, पाचन संबंधी कई समस्याओं को दूर करता है। लेकिन जामुन को कुछ चीजों के साथ खाते हैं या इसके खाने के बाद खाते हैं तो ये सेहत को नुकसान भी पहुंचाता है। आइए जानते हैं किस किस फूड को जामुन के साथ नहीं खाना चाहिए..

अचार के साथ जामुन कभी ना खाएं
जामुन के साथ अचार का सेवन कबी नहीं करना चाहिए। इसके एक साथ खाने से पेट संबंधित समस्या हो सकी है। पेट में तेज दर्द उठ सकता है।

दूध और जामुन को रखें दूर
जामुन खान के बाद कई बार लोग दूध का सेवन कर लेते हैं। ऐसा भूलकर भी नहीं करना चाहिए। जामुन और दूध एक साथ रिएक्ट करते हैं। इससे अपच और पेट दर्द की शिकायत हो सकती हैं।

हल्दी और जामुन सेहत को पहुंचा सकते हैं नुकसान
हालांकि हल्दी और जामुन को एक साथ लोग नहीं खाएंगे। लेकिन कई बार जामुन खाने के बाद लोग हल्दी युक्त कोई पदार्थ खा लेते हैं। ऐसा नहीं करना चाहिए। हल्दी और जामुन भी एक साथ रिएक्ट करते हैं और पेट दर्द की बीमारी देते हैं। इसलिए जामुन को नमक के साथ खाए। इसके आधे घंटे बाद ही दूसरी चीजों का सेवन करें।

 पानी और जामुन को ना करें
कई ऐसे फल हैं जिसे खाने के बाद तुरंत पानी का सेवन नहीं करना चाहिए। इसी में एक फल जामुन भी हैं। जामुन खाने के तुरंत बाद अगर पानी पीते हैं तो पेट में अपच की शिकायत हो सकती है। पेट में गैस या एसिडीटी भी हो सकती है। इसलिए जामुन खाने के कम से कम आधे घंटे बाद पानी का सेवन करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *