टीना डाबी जैसलमेर की नई कलेक्टर नियुक्त
जैसलमेर
अक्सर चर्चा में रहने वाली भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी टीना डाबी ने पदभार ग्रहण कर लिया है। टीना डाबी ने राजस्थान के सबसे बड़े जिले में अपना पदभार ग्रहण किया है। हाल ही में अपनी दूसरी शादी को लेकर चर्चा में रही आईएएस डीना डाबी जैसलमेर की नई कलेक्टर नियुक्त की गई हैं। बता दें कि इससे पहले डॉक्टर प्रतिभा सिंह जैसलमेर कलेक्टर थीं।
टीना के लिए यहां चुनौती
बता दें कि जैसलमेर की सीमा पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से लगती है। यहां नशे की तस्करी पर लगाम लगाना नई कलेक्टर टीना डाबी के लिए बड़ी चुनौती होगी। नशे की यह खेप देश के अन्य सीमाओं तक भी पहुंचाई जाती है। अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास अक्सर तस्करों के पकड़े जाने की खबर सामने आती रहती हैं। इसके अलावा राजस्थान में पिछले कुछ दिनों से अलग-अलग जिलों में लॉ एंड ऑर्डर को लेकर भी कई सवाल खड़े हो रहे हैं। जाहिर है जैसलमेर की नई डीएम के लिए यहां चुनौती भी कम नहीं है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पदभार ग्रहण करने के बाद टीना डाबी ने कहा, जैसलमेर को पर्यटन का हब बनने का प्रयास करूंगी। यह बहुत ही खूबसूरत जगह है। यहां के पर्यटन को कैसे बढ़ाया जाए इस पर काम किया जाएगा।' उन्होंने यह भी कहा कि पानी, पढ़ाई और बेटियों को लेकर वह विशेष रूप से काम करेंगी।
